फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Assistant Teacher Result 2024 OUT: know how to check download scorecards here

UKSSSC Assistant Teacher Result: उत्तराखंड सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित; यहां से करें डाउनलोड

Mon, 10 Feb 2025 12:45 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 10 Feb 2025 12:45 PM IST
सार

UKSSSC Assistant Teacher Result 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक शिक्षक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Assistant Teacher Result 2024 OUT: know how to check download scorecards here
UKSSSC Assistant Teacher Result 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

UKSSSC Assistant Teacher Result 2024 Out: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक शिक्षक परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए है। जों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1544 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए परीक्षा 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।

यहां देखें विषयवार रिजल्ट

विषय चयनित उम्मीदवारों की संख्या
विज्ञान 197
कॉमर्स 15
उर्दू 1
इंग्लिश 164
जनरल 298
ड्रॉइंग 229
म्यूजिक 8
होम साइंस 13
संस्कृत 21
फिजिक्स 100
हिन्दी 179
मैथ्स 110

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। लिखित परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, जोकि पूरा हो चुका है। अब चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जाते समय अपने मूल दस्तावेज साथ ले जाने होंगे, जिसमें 10वीं की मार्कशीट, किसी भी अधिमान्य योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, 4 रंगीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

परिणाम चेक करने के आसान चरण

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके UKSSSC सहायक अध्यापक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर "पदनाम-सहायक अध्यापक(एल०टी०)(माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड) के चयन संस्तुति सूची हेतु क्लिक करें" लिंक खोजें।
  • लिंक पर क्लिक करने पर आपको परिणाम पृष्ठ पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट PDF प्रारूप में उपलब्ध होगी। परिणाम PDF को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजकर रखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए UKSSSC सहायक अध्यापक परिणाम 2024 की एक प्रति प्रिंट करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed