फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Supervisor and Sugar Cane Supervisor Recruitment 2023 Apply online at ukpscnet.in

UKPSC Recruitment 2023: डेयरी - गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Sat, 16 Dec 2023 01:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 16 Dec 2023 01:13 PM IST
सार

UKPSC Supervisor-Sugar Cane Supervisor Recruitment 2023: यूकेपीएससी की तरफ से सरकारी डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
UKPSC Supervisor and Sugar Cane Supervisor Recruitment 2023 Apply online at ukpscnet.in
नौकरी

विस्तार

UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सरकारी डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के 91 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

UKPSC Vacancy आयु सीमा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में निकली डेयरी सुपरवाइजर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC Supervisor Recruitment आवेदन शुल्क

यूकेपीएससी गन्ना पर्यवेक्षक और डेयरी पर्यवेक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 172.30 रुपये  है, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 82.30 रुपये है। वहीं पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 22 का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

UKPSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

  • अब “सरकारी डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा- 2023” के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • अपने अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed