फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC released Forest Guard Exam admit card download at psc.uk.gov.in

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023: उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Thu, 12 Jan 2023 01:23 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 12 Jan 2023 01:23 PM IST
सार

 UKPSC Forest Guard Hall Ticket 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 के लिए होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती  अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन
UKPSC released Forest Guard Exam admit card download at psc.uk.gov.in
UKPSC Forest Guard Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UKPSC Forest Guard Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की वन रक्षक परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वन रक्षक परीक्षा 2022 का आयोजन 22 जनवरी, 2023 को किया जाना है। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है।  परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है।  
विज्ञापन

 

UKPSC Forest Guard Exam 2023: कुल 894 रिक्तियां

यूकेपीएससी की ओर से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज 12 जनवरी, 2023 को जारी कर दिया गया है।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC Forest Guard वेतन और चयन प्रक्रिया

उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवारों के लिए लेवल-3 के तहत निर्धारित वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक है। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन का दौर आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन

UKPSC Forest Guard ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • “फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम-2022” के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed