फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Police Constable final result 2021 announced check online at psc.uk.gov.in

UKPSC Police Constable Result: पुलिस कॉन्स्टेबल-फायरमैन भर्ती का परिणाम जारी, इतने अभ्यर्थियों का चयन

Mon, 22 May 2023 03:48 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 22 May 2023 03:48 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने जिला पुलिस (पुरुष), पीएसी/आईआरबी पुरुष और फायरमैन (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
UKPSC Police Constable final result 2021 announced check online at psc.uk.gov.in
UKPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UKPSC Police Constable Final Result Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन भर्ती का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही मेरिट लिस्ट और अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस परीक्षा में कुल 1520 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों की अंतिम कटऑफ, अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षावार अंक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एक अभ्यर्थी का मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने के चलते एक पद का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम पिछले साल सात अक्तूबर को जारी किया गया था। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए पिछले साल 18 दिसंबर को आयोजन कराया था। 1521 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के लिए कुल 1,30,429 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,19,843 शामिल हुए थे।

विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'परिणाम' टैब पर जाएं।
  • जिला पुलिस (पुरुष), पीएसी/आईआरबी पुरुष और फायरमैन (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • यूकेपीएससी पीसी अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed