UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में लेक्चरर और एआरओ के 526 पदों पर पंजीकरण की आज अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन
UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आज सरकारी पॉलिटेक्निक में व्याख्याता और सहायक अनुसंधान अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवरा इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आज 12 अगस्त, 2024 को तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता, सरकारी पॉलिटेक्निक और सहायक अनुसंधान अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - psc.uk.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सरकारी पॉलिटेक्निक में व्याख्याता और सहायक अनुसंधान अधिकारी पद सहित कुल 526 पद भरे जाने हैं। आवेदन सुधार विंडो 18 से 27 अगस्त, 2024 तक खुलेगी।
रिक्ति विवरण
यूकेपीएससी द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना के अनुसार, कुल 526 व्याख्याता पदों में से 55 मैकेनिकल के लिए, 57 इलेक्ट्रिकल के लिए, 103 सिविल के लिए, 29 इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए, 03 इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए, 30 कंप्यूटर साइंस के लिए, 09 मैकेनिकल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के लिए, 05 केमिकल के लिए, 03 एग्रीकल्चर के लिए, 47 फार्मेसी के लिए, 41 फिजिक्स के लिए, 45 केमिस्ट्री के लिए, 43 मैथ के लिए, 48 इंग्लिश के लिए, 07 मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट के लिए और 01 एआरओ के लिए हैं।
पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदावरों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंड होने चाहिए। उम्मीदवार विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
अनारक्षित श्रेणी, राज्य के ओबीसी और राज्य के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 172.30 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 82.30 रुपये का शुल्क लागू है। राज्य के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 22.30 रुपये का शुल्क लागू है।
- ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर लेक्चरर/एआरओ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।