UKPSC ACF: प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 3 नवंबर, 2019 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पहले 6 अक्टूबर को निर्धारित थी लेकिन 5 अक्टूबर को पंचायत चुनाव कार्यक्रम के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
एसीएफ प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 अक्तूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने ईमेल और पासवर्ड, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव्स प्रकार के प्रश्न होंगे।
- परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी।
- प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी।
- प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- मुख्य परीक्षा में 5 पेपर होंगे और कुल 700 अंक होंगे।
- साक्षात्कार 75 अंकों का होगा।
ये भी पढ़ें- अब अभिभावक नहीं 'तमन्ना' तय करेगा छात्रों का करियर, ये है केंद्र की तैयारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।