UKPSC ACF Mains Exam: आयोग ने जारी किया एसीएफ 2019 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) मुख्य परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 2 मार्च से 6 मार्च, 2021 तक आयोजित की जाएगी। यूकेपीएससी एसीएफ की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी यह परीक्षा देने जा रहे हैं तो यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया जान लें।
डाउनलोड प्रक्रिया - अभ्यर्थियों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। तत्पश्चात होमपेज पर उपलब्ध फ्लैश अपडेट सेक्शन पर जाएं, वहां पर मौजूद ‘यूकेपीएससी एसीएफ मेन एडमिट कार्ड 2019’ की लिंक पर क्लिक करें। इस पेज पर अभ्यर्थियों को अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट बटन कर क्लिक करना होगा। पूरी प्रक्रिया करने के बाद आपके कम्प्यूटर स्क्रिन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। जिसे आप भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - RSSB Recruitment 2021: कृषि पर्यवेक्षक के 882 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि 2 से 6 मार्च काे आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से सहायक वन संरक्षक के कुल 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे होगी। इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान आदि से 775 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य हिंदी परीक्षा में 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें - Join Indian Navy: भारतीय नौसेना में कई पदों पर भर्तियां, स्पोर्ट्स कोटे के तहत ही मिलेगी सरकारी नौकरी