फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKMSSB Nursing officer posts Recruitment 2023 know how to Apply at ukmssb.org

Nursing officer Recruitment: इस राज्य में निकलीं नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्तियां, 1.42 लाख रुपये मिलेगा वेतन

Fri, 01 Dec 2023 12:07 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 01 Dec 2023 12:07 PM IST
सार

UKMSSB Recruitment 2023: यूकेएमएसएसबी ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
UKMSSB Nursing officer posts Recruitment 2023 know how to Apply at ukmssb.org
Nursing officer

विस्तार

Nursing officer Recruitment 2023 Notification: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने 1455 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राज्य के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2023 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 जनवरी, 2024 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूकेएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nursing officer आयु सीमा

नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2023 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

UKMSSB Nursing officer आवेदन शुल्क

यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित वर्ग और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।

UKMSSB Nursing officer Vacancy वेतन

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल -07 के मुताबिक 44900 रुपये से 1,42,400 रुपये वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed