फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UIIC Assistant Recruitment 2023 Registration date postponed for 300 posts, check new date here

UIIC Assistant 2023: आगे बढ़ी सहायक भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो खुलने की तिथि, अब इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

Sat, 16 Dec 2023 12:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी थी, लेकिन नहीं हुई। अब उम्मीवार नीचे लिखी तारीख से इस भर्ती के लिए आवदेन कर पाएंगे।

विज्ञापन
UIIC Assistant Recruitment 2023 Registration date postponed for 300 posts, check new date here
यूआईआईसी सहायक भर्ती 2023 - फोटो : Freepik

विस्तार

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने यूआईआईसी सहायक भर्ती 2023 को स्थगित कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 16 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन यूआईआईसी ने पंजीकरण विंडो खुलने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर नीचे बताई तारीख से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण

इस भर्ती के लिए पंजीकरण 16 दिसंबर से शुरू होने वाले थे, लेकिन अब 18 दिसंबर, 2023 से शुरू होंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी कारणों से बढ़ी तिथि

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "तकनीकी कारणों से, सहायक की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18/12/2023 से शुरू होगा।" आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2024 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 300 पदों को भरेगा।

विज्ञापन

पात्रता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा और एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को सेवा शुल्क के रूप में 250 रुपये + लागू जीएसटी का भुगतान करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

  • यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को पंजीकृत करें और लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर शुल्क का भुगतान करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी संरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed