फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UIIC Assistant Recruitment 2023 know how to apply at uiic.co.in

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

Fri, 15 Dec 2023 04:23 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 15 Dec 2023 04:23 PM IST
सार

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 300 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
UIIC Assistant Recruitment 2023 know how to apply at uiic.co.in
uiic jobs - फोटो : amar ujala

विस्तार

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, (यूआईआईसी) की तरफ से सहायक के 300 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के  लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 16 दिसंबर 2023 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

यूआईआईसी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 06 जनवरी 2024 तक है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UIIC Recruitment आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000/- का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को 250 रुपये (सेवा शुल्क) का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में सहायक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed