TSSPDCL Recruitment 2023: जूनियर लाइनमैन के 1553 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
TSSPDCL Recruitment 2023: तेलंगाना में जूनियर लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TSSPDCL Junior Lineman Recruitment 2023 Last Date: तेलंगाना लिमिटेड (TSSPDCL) की दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी ने जूनियर लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके लिए आवेदन करने का आज यानी 28 मार्च, 2023 आखिरी दिन है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार TSSPDCL की आधिकारिक वेबसाइट tssouthernpower.cgg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पंजीकरण 08 मार्च, 2023 से जारी है।
तेलंगाना की दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी का यह भर्ती अभियान संगठन में 1553 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो वे आज ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।
पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एसएसएलसी/एसएससी/10वीं कक्षा के साथ आई.टी.आई. इलेक्ट्रिकल ट्रेड / वायरमैन में योग्यता या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 02 साल का इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 08 मार्च, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मार्च, 2023
- आवेदन करेक्शन विंडो: 01 अप्रैल से 4 अप्रैल, 2023 तक
- हॉल टिकट डाउनलोड: 24 अप्रैल, 2023
- परीक्षा की तिथि: 30 अप्रैल, 2023
आवेदन शुल्क
प्रत्येक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुल्क के लिए रु.200/- का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, आवेदकों को परीक्षा शुल्क के रूप में 120 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बीसी समुदायों से संबंधित आवेदकों और ईडब्ल्यूएस से संबंधित आवेदकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.tssouministrpower.com पर जाएं।
-
होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
-
इसके बाद सबमिट एप्लीकेशंस पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।