{"_id":"63c8f86d24726a7f863e5bf2","slug":"tspsc-group-4-recruitment-last-date-to-apply-online-at-tspsc-gov-in-2023-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना में ग्रुप-4 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना में ग्रुप-4 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई
Thu, 19 Jan 2023 01:30 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:30 PM IST
सार
TSPSC Group 4 Recruitment: तेलंगाना लोक सेवा आयोग ग्रुप-4 के पदों पर बंपर भर्तियां कर रहा है। जिसके लिए आवेदन की समय सीमा आज समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ग्रुप-4 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को आज समाप्त कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे इन पदों के लिए आज ही आवेदन पूरा कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर आज शाम पांच बजे तक जाकर आवेदन करना होगा। तेलंगाना लोक सेवा आयोग ग्रुप 4 परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) अप्रैल/मई 2023 में आयोजित होने की संभावना है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 9,168 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
यह है पदों का विवरण
नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास ( Municipal Administration and Urban Development) के 2701 पद, राजस्व विभाग (Revenue Department) में 2077 पद, पंचायत राज और ग्रामीण विकास (Panchayat Raj and Rural Development) में 1245 पद, उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) में 742 पद, अनुसूचित जाति विकास विभाग (Scheduled Castes Development Department) के 474 पद, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग (Health, Medical & Family Welfare Department)के 338 पद, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (Backward Classes Welfare Department) के 307, वित्त विभाग (Finance Department) के 255 पद, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Minorities Welfare department) में 191 पद, गृह विभाग (Home Department) में 133 पद, श्रम, रोजगार प्रशिक्षण एवं कारखाना विभाग (Labour,Employment Training and Factories Department) में 128 पद खाली हैं। जिन पर भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन