फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TSPSC EO admit card 2024 out; here’s download link

TSPSC EO Admit Card: टीएसपीएससी एक्सटेंशन ऑफिसर पद के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 03 Jan 2025 05:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 03 Jan 2025 05:51 PM IST
सार

TSPSC EO Admit Card 2024 Out: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने एक्सटेंशन ऑफिसर (सुपरवाइजर) ग्रेड- I पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
TSPSC EO admit card 2024 out; here’s download link
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

TSPSC EO Admit Card 2024: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने विज्ञापन संख्या 11/2022 के तहत एक्सटेंशन ऑफिसर ग्रेड-I पदों के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (tspsc.gov.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग राज्य भर में 06/07 जनवरी, 2025 को मल्टी-शिफ्ट में सीबीआरटी मोड में एक्सटेंशन ऑफिसर (सुपरवाइजर) ग्रेड- I पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। भर्ती अभियान का लक्ष्य 181 ईओ पदों को भरना है।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "परीक्षा केंद्र/परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए हॉल टिकट के साथ सरकार द्वारा जारी कम से कम एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र (भौतिक रूप में) जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस आदि प्रस्तुत करना होगा।"
विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 6 और 7 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। भर्ती अभियान का उद्देश्य 181 ईओ रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
परीक्षा तिथि समय पेपर विषय
06 जनवरी 2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेपर-I सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यताएं
06 जनवरी 2025 दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक पेपर-II संबंधित विषय (सभी के लिए सामान्य)
07 जनवरी 2025 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेपर-I सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यताएं
07 जनवरी 2025 दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक पेपर-II संबंधित विषय (सभी के लिए सामान्य)

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, ईओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed