फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Today is the last day of Indian Army SSC Tech Recruitment 2022, candidates should apply soon

Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में एसएससी टेक भर्ती 2022 का आज अंतिम दिन, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

Wed, 06 Apr 2022 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 06 Apr 2022 07:38 PM IST
सार

आर्मी के पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास संबंधित क्षेत्र इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही वे उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे जो इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं।

विज्ञापन
Today is the last day of Indian Army SSC Tech Recruitment 2022, candidates should apply soon
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Army Recruitment 2022: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) टेक भर्ती 2022 के लिए 8 मार्च, 2022 को एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके आवेदन करने की आज (6 अप्रैल) अंतिम तिथि हैं। इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय सेना अक्टूबर 2022 के लिए 59वां पुरुष कोर्स और 30वां महिला कोर्स के पदों की भर्ती करने जा रहा हैं जो उम्मीदवार भारतीय सेना की एसएससी टेक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Army Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
आर्मी के पदों पर जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही वे उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे जो इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधितकम 27 वर्ष निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती विवरण:

  • एसएससी के लिए कुल पदों की संख्या - 191 पद
  • एसएससी टेक पुरूष 59वां कोर्स - 175 पद
  • एसएससी टेक महिला 30वां कोर्स - 14 पद
  • रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए - 2 पद
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया:
भारतीय सेना द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, फिर एसएसबी दो चरणों में साक्षात्कार आयोजित करेगा, साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों का चिकित्सा (शारीरिक) परीक्षण किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को अक्टूबर 2022 में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए), चेन्नई, तमिलनाडु में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया:
  • उम्मीदवार सबसे पहले भारती  सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें उम्मीदवार पहले पंजीकरण कर अपने आईडी पासवर्ड जनरेट करें।
  • जनरेट किए हुए आईडी पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र के रूप में एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन पत्र जमा हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र को सेव कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed