TNSTU Jobs: 10वीं पास के लिए ड्राइवर सह कंडक्टर के 3247 पदों पर भर्ती, 50 साल तक आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन
TNSTU Driver cum Conductor Vacancy 2025: तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम ने ड्राइवर सह कंडक्टर के 3,247 पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
TNSTU Driver cum Conductor Recruitment 2025: तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTU) ने ड्राइवर सह कंडक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप 10वीं पास हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
कुल 3274 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 364 पद
- स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (टीएन) लिमिटेड, चेन्नई: 318 पद
- टीएनएसटीयू विल्लुपुरम: 322 पद
- टीएनएसटीयू कुंभकोणम: 756 पद
- टीएनएसटीवाई सेलम: 486 पद
- टीएनएसटीयू कोयंबटूर: 344 पद
- टीएनएसटीयू मदुरै: 322 पद
- टीएनएसटीयू तिरुनेलवेली: 362 पद
TNSTU Jobs Eligibility: पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 10वीं या SSLC उत्तीर्ण होना चाहिए और उन्हें तमिल में बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 जुलाई, 2025 तक 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
वैध भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए। प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र, बैज और वैध कंडक्टर लाइसेंस 01.01.2025 को या उससे पहले प्राप्त किया गया हो।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 1180 रुपये निर्धारित किया गया है, बैंक सेवा परिवर्तन को छोड़कर तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 590 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन कैसे करें
- टीएनएसटीयू की आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध टीएनएसटीयू भर्ती 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण हो जाने पर खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।