Sarkari Naukri 2022: इस राज्य में सात हजार से अधिक नौकरियां, आज ही करना होगा आवेदन
Sarkari Naukri 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रुप-4 के रिक्त पदों भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आोयोजन 24 जुलाई, 2022 को निर्धारित है। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी का सपना कौन ही नही देखता और अगर यह नौकरी यूपीएससी या पीएससी की हो तो बात ही कुछ और होती है। ऐसा ही एक सुनहरा अवसर उम्मीदवारों के लिए सामने आया है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप-4 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: आज है आवेदन की आखिरी तारीख
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप-4 के रिक्त पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आयोग ने आज 28 अप्रैल, 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख निर्धारित की है। इसलिए सभी अपना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें।
Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
तमिलनाडु पीएससी के अंतर्गत जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास में न्यूनतम एसएसएलसी यानी 10वीं की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास में एचएससी यानी कक्षा 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी के लिए आयु-सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, अन्य सभी पदों के लिए आयु-सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: कब होगी परीक्षा?
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रुप-4 के रिक्त पदों भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आोयोजन 24 जुलाई, 2022 को निर्धारित है। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले tnpsc की आधिकारिक वेबसाइट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।