फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   tn trb admit card 2021 released for 1060 Lecturer post exam would be conducted in CBT mode from October 28

TN TRB Admit Card 2021: शिक्षक भर्ती बोर्ड ने जारी किए अंतरिम प्रवेश-पत्र, लेक्चरर के 1060 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा

Fri, 22 Oct 2021 03:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 22 Oct 2021 03:36 PM IST
सार

TN TRB Admit Card 2021: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने लेक्चरर पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक अंतरिम प्रवेश - पत्र है। इसमें परीक्षा शहर या कस्बे, उस केंद्र के जिले का नाम जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी, के बारे में विवरण शामिल है।
 

विज्ञापन
tn trb admit card 2021 released for 1060 Lecturer post exam would be conducted in CBT mode from October 28
TN TRB Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड या टीएन टीआरबी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। लेक्चरर पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। व्याख्याता पद के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 1060 है। परीक्षा 28 अक्तूबर, 2021 से सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे trb.tn.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक अंतरिम प्रवेश-पत्र है। इसमें परीक्षा शहर या कस्बे, उस केंद्र के जिले का विवरण शामिल है, जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिससे की उम्मीदवारों अपने आवागमन और ठहराव की व्यवस्था में असुविधा न हो। हालांकि, इसके बाद एक नया प्रवेश - पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें जिले या शहर में आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम होगा, जिसका पहले ही उल्लेख किया जा चुका है। नया एडमिट कार्ड परीक्षा कार्यक्रम से तीन दिन पहले यानी 25 अक्तूबर, 2021 को जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


टीएन टीआरबी एडमिट कार्ड 2021 तिथियां

  • TN TRB अंतरिम प्रवेश - पत्र 21 अक्तूबर, 2021 को जारी किया गया।
  • TN TRB फाइनल एडमिट कार्ड 25 अक्तूबर, 2021 को जारी किया जाएगा।
  • टीएन टीआरबी परीक्षा 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2021 तक होगी।


TN TRB एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के चरण

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- trb.tn.nic.in पर जाएं।
  • अब उस अधिसूचना पर क्लिक करें जो कहती है, "वर्ष 2017-18 के लिए सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में व्याख्याताओं (इंजीनियरिंग / गैर-इंजीनियरिंग) की सीधी भर्ती - प्रेस समाचार और प्रवेश पत्र।"
  • स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी।
  • उम्मीदवारों को अब उस लिंक पर क्लिक करना चाहिए जो कहता है, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।"
  • उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा और सबमिट करना होगा।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति रखनी चाहिए।


TN TRB की चयन प्रक्रिया

लेक्चरर, इंजीनियरिंग/ गैर-इंजीनियरिंग के पद के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि प्रमाण - पत्र सत्यापन के लिए वेटेज भी दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड प्रमाण - पत्र सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा।

आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
TN TRB अंतरिम प्रवेश - पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक कर लाॅगिन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed