फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TN MRB recruitment 2022 for Dark Room Assistant posts know how to apply sarkari naukri

TN MRB recruitment 2022: तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड  ने 200 से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Mon, 21 Mar 2022 11:19 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 11:19 AM IST
सार

TN MRB recruitment 2022: तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 209 है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
TN MRB recruitment 2022 for Dark Room Assistant posts know how to apply sarkari naukri
TN MRB recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

TN MRB recruitment 2022: TN MRB recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड (TN MRB) ने डार्क रूम असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर जल्द ले जल्द कर लें। 

विज्ञापन

TN MRB recruitment 2022: आवेदन की आखिरी तारीख
तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TN MRB recruitment 2022: इतनी है पदों की संख्या
तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 209 है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक और अन्य योग्यताओं से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। एससी, एससीए, एसटी, डीएपी (पीएच), डीडब्ल्यू वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 300 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य वर्ग के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

TN MRB recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Online Registration पर क्लिक करें। 
  • अब संबंधित भर्ती से जुड़ें लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना पंजीयन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 
  • अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed