Allahabad High Court 2021: क्या आप कार्बनिक यौगिकों व उससे बनने वाले ईंधन के बारे में जानते हैं, एआरओ की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इस तरह के प्रश्न
इलाहाबाद हाईकोर्ट में एआरओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इन पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 14 से शुरू हो चुकी है।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO) व सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के कुल 411 पदों पर निकाली गई भर्ती की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जरिए इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं। इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को दो भागों में बांटा गया है। एनटीए द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, पहले चरण में आरओ का एग्जाम 10 और 12 दिसंबर को कराया जाना था। इसके बाद एआरओ पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन 14 से 20 दिसंबर तक किया जाना है। इन सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मोड में 200 अंकों की परीक्षा देनी होती है, जिसके लिए उन्हें तीन घंटे का समय दिया जाता है। अभ्यर्थी द्वारा प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रत्येक सवाल के लिए सही उत्तर देने पर एक अंक मिलता है, जबकि परीक्षा में पूछें जाने वाले सवालों का गलत उत्तर देने पर किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग प्रक्रिया लागू नहीं होती है। एआरओ पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स इस परीक्षा के एडमिट कार्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी के पुराने मॉडल पेपर देखने पर पता चलता है कि इस एग्जाम में साइन्स से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में कार्बन और उससे तैयार किए जाने वाले ईंधन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी साझा की जा रही है जो अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे ही अन्य सवालों की तैयारी करने के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा आरओ/एआरओ एग्जाम के लिए डिजाइन किए गए फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क कोर्स की मदद से Allahabad High Court RO ARO उम्मीदवार अपने पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन भी कर सकते हैं।
कार्बन और उससे तैयार किए जाने वाले ईंधन:
कार्बनिक यौगिक
उपयोग
ग्लाइकॉल
कार रेडिएटर में प्रतिहिम मिश्रण के रूप में तथा हवाई जहाज के ईंधन को जमने से रोकने के लिए।
एथिलीन
मस्टर्ड गैस (युद्ध गैस, प्रथम विश्व युद्ध में प्रयुक्त) बनाने में, फलों को पकाने में।
ऐसीटिलीन
प्रकाश उत्पन्न करने में, धातुओं की वैल्डिंग करने में,।
मेथिल ऐल्कोहॉल
पेट्रोल के साथ ईंधन के रूप में, ऐल्कोहॉल के विकृतिकरण में।
बेन्जीन
तेल तथा वसा के लिए विलायक के रूप में तथा शुष्क धुलाई में।
ऐथेनॉल
मदिरापान के रूप में, टिंचर के निर्माण में तथा कीटनाशक के रूप में।
कोयला
जीवश्म ईंधन के रूप में। दहन तथा ऊष्मा प्रकाश उत्सर्जन में।
पेट्रोलियम
गहरे रंग का दुर्गंधयुक्त तेलीय द्रव होता है। इसे खनिज तेल, कच्चा तेल भी कहते हैं।
सफलता द्वारा चलाए जा रहा कोर्स क्यों है खास
इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी टीम द्वारा एक स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थी सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।