{"_id":"61af2ca57057cc4a71057a76","slug":"these-questions-related-to-environment-can-be-asked-in-the-up-teacher-eligibility-test-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTET Exam Date 2021: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं पर्यावरण से जुड़े ये प्रश्न, एग्जाम से पहले कर लें ऐसे सवालों की पक्की तैयारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPTET Exam Date 2021: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं पर्यावरण से जुड़े ये प्रश्न, एग्जाम से पहले कर लें ऐसे सवालों की पक्की तैयारी
Tue, 07 Dec 2021 03:29 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में पेपर लीक होने की वजह से रद्द हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा एक महीने के अंदर कराई जा सकती है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
tet
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के रद्द होने के बाद अब अभ्यर्थी इसे जल्द से जल्द दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। 28 नवंबर में होने वाले TET 2021 में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे थे लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा के ही दिन इसे रद्द कर दिया गया था। हालांकि सरकार और प्रशासन के जरिए लगातार इस परीक्षा को एक माह के अंदर कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि क्या एक महीने में दोबारा टेट का आयोजन संभंव है। बता दें कि 16 दिसंबर 2021 से केन्द्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) की शुरू हो रही है जो 13 जनवरी 2022 तक चलेगी। ये परीक्षा कई चरणों में देश भर में होगी और इसके लिए तारीखें भी पहले से तय हैं। ऐसे में कई एक्सपर्ट का मानना है कि यूपीटेट एक महीने के अंदर होना मुश्किल है लेकिन ये जनवरी 2022 महीने के अंत तक कराया जा सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इस पात्रता परीक्षा में पर्यावरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में पर्यावरण विषय के कई महत्वपूर्ण सवालों को साझा किया जा रहा है, जिन्हें तैयार करने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा में शानदार स्कोर हासिल कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की मदद के लिए सफलता डॉट कॉम कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जहां अभ्यर्थियों को इस पात्रता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सवालों का भी अभ्यास कराया जा रहा है। अभ्यर्थी इन FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद से इस अतिरिक्त समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
उत्तर. वर्षा।
2. भूकम्प के लिए उत्तरदायी पृथ्वी की प्लेटें पाई जाती हैं?
उत्तर. भू-पर्पटी में।
3. पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों का अपूर्ण दहन देता है?
उत्तर. कार्बन मोनोऑक्साइड।
4. प्रोजेक्ट ‘रेड पाण्डा’ शुरू हुआ?
उत्तर. वर्ष 1994।
5. ओजोन परत का अधिकतम ह्रास निम्न में से किस पर हुआ है?
उत्तर. दक्षिणी ध्रुव।
6. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया (WII) कहाँ स्थित है?
उत्तर.देहरादून।
7. पर्यावरण अध्ययन में एक अच्छे दत्त कार्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए?
उत्तर.अधिगम विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना।
8. निम्न में से कौन-सी पराबैंगनी किरण सबसे खतरनाक है?
उत्तर.UV-C।
9. नदी के जल में प्रदूषण स्तर मापा जाता है?
उत्तर.BOD द्वारा।
10. हरित मफलर’ सम्बन्धित है ?
उत्तर.ध्वनि प्रदूषण से।
विज्ञापन
पर्यावरण विषय से जुड़े कुछ जरूरी सवाल:
1. मौसम का महत्त्वपूर्ण तत्व जो भारत में कृषि को प्रभावित करता है?उत्तर. वर्षा।
2. भूकम्प के लिए उत्तरदायी पृथ्वी की प्लेटें पाई जाती हैं?
उत्तर. भू-पर्पटी में।
3. पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों का अपूर्ण दहन देता है?
उत्तर. कार्बन मोनोऑक्साइड।
4. प्रोजेक्ट ‘रेड पाण्डा’ शुरू हुआ?
उत्तर. वर्ष 1994।
5. ओजोन परत का अधिकतम ह्रास निम्न में से किस पर हुआ है?
उत्तर. दक्षिणी ध्रुव।
6. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया (WII) कहाँ स्थित है?
उत्तर.देहरादून।
7. पर्यावरण अध्ययन में एक अच्छे दत्त कार्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए?
उत्तर.अधिगम विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना।
8. निम्न में से कौन-सी पराबैंगनी किरण सबसे खतरनाक है?
उत्तर.UV-C।
9. नदी के जल में प्रदूषण स्तर मापा जाता है?
उत्तर.BOD द्वारा।
10. हरित मफलर’ सम्बन्धित है ?
उत्तर.ध्वनि प्रदूषण से।
घर बैठे फ्री में करें पक्की तैयारी
अगर आप भी इस अतिरिक्त मिले समय में UPTET की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आप इसके लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से सफलता ऐप डाउनलोड कर कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन