UPSSSC Lekhpal Exam 2022: सामान्य ज्ञान से जुड़े ये महत्वपूर्ण सवाल लेखपाल की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार तुरंत कर लें तैयार
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा लेखपल भर्ती की परीक्षा तिथि का ऐलान किया जा चुका है। आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिये राज्य में लेखपाल के 8,085 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके पीईटी-2021 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर दिया है। अब इन अभ्यर्थियों को बेसब्री से अपने एडमिट का इंतजार बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इस आर्टिकल में यूपी लेखपाल परीक्षा से दृष्टि से सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण सवाल साझा किए गए हैं जिनके अभ्यास से एग्जाम के समय अभ्यर्थियों को काफी लाभ हो सकता है।वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
ये हैं सामान्य ज्ञान के कुछ जरूरी प्रश्न:
स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?
उत्तर. लार्ड माउंटबेटन ।
ह्यूग्रो शावेज किस देश के राष्ट्रपति थे?
उत्तर. वेनेजुएला ।
इंद्रावती, प्राणहिता और साबरी किसकी सहायक नदियां हैं?
उत्तर. गोदावरी की।
ऐश्वर्या तेलांचल भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. राजस्थान ।
भूदान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख सक्रियतावादी हैं?
उत्तर. विनोबा भावे।
शाहजहाँ का प्रमुख तख्ते ताऊस 1739 ई. में कौन ले गया था?
उत्तर. फारसी आक्रामक नादिरशाह।
श्री प्रणब मुखर्जी भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले पूर्व में किस स्थान से निर्वाचित हुए थे ?
उत्तर. जंगीपुर ।
किसे ‘लोकहितवादी’ कहा जाता है ?
उत्तर. गोपाल हरि देशमुख ।
लोकसभा के पहले प्रवक्ता कौन थे?
उत्तर. जी.वी. मावलंकर ।
लखनऊ समझौता की विशेषता मानी जाती है?
उत्तर. हिन्दू-मुस्लिम एकता।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।