फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   These documents will not be needed while applying for Lekhpal recruitment-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती में आवेदन करते समय नहीं पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत, जानें क्या है पूरी बात

Fri, 31 Dec 2021 05:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 31 Dec 2021 05:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर UPSSSC द्वारा भर्ती की जानी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस भर्ती के लिए राज्य में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
 

विज्ञापन
These documents will not be needed while applying for Lekhpal recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021 examination - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा भर्ती की जानी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में कई सालों के बाद लेखपाल के पदों पर होने जा रही भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। वहीं,अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

नहीं पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत :

उत्तर प्रदेश में लेखपालों के पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास अब CCC सर्टिफिकेट होना अनिवार्य नहीं है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेखपाल की भर्ती के लिए शासन ने CCCसर्टिफिकेट को अनिवार्य न करने का फैसला किया है। इसके अलावा जाती से संबंधित जानकारी भी अभ्यर्थियों के PETके आवेदन के आधार पर ही रह सकती है। दरअसल स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने शैक्षणिक योग्यता की ही जानकारी अपलोड करनी है जबकि अन्य जानकारियां PETके आवेदन के आधार पर ही रहेंगी। इसलिए यह संभव है कि लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना पड़े और अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत ना पड़े। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

लेखपाल भर्ती में देरी होने की मुख्य वजह अब तक उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती नियमावली में संशोधन नहीं होने को माना जा रहा था। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है और इस भर्ती के लिए UPSSSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPSSSC राज्य में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप UPTET/CTET, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed