फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There are bumper applications and through this now admission will be available in other universities along with central universities-safalta

CUET 2022: हो रहे हैं बंपर आवेदन और इसके जरिए अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ अन्य यूनिवर्सिटीज में भी मिलेगा एडमिशन, जानें इसमें कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स

Wed, 11 May 2022 04:27 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 11 May 2022 04:27 PM IST
सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 में हिस्सा लेने के लिए छात्र अब 22 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएट होने के लिए छात्रों का CUET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
There are bumper applications and through this now admission will be available in other universities along with central universities-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने के बाद छात्र अब इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 22 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। CUET 2022 के लिए NTA अब शायद आवेदन की आखिरी तारीख को और आगे ना बढ़ाए, इसलिए छात्रों को इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 22 मई से पहले आवेदन कर देना चाहिए। इस साल से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएट होने के लिए छात्रों का CUET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप  CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

आ रहे हैं बंपर आवेदन :

पहली बार आयोजित हो रही CUET में हिस्सा लेने के लिए छात्र काफी उत्सुक हैं और इसके लिए अभी तक 5 लाख से भी ज्यादा आवेदन किये जा चुके हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CUET के लिए अभी तक पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और इसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से 79 हजार से भी ज्यादा छात्रों में आवेदन किया है। इसके बाद दिल्ली से 47 हजार, बिहार से 18 हजार, हरियाणा से 18 हजार तथा मध्यप्रदेश से 14 हजार छात्रों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन

बढ़ गई है विश्वविद्यालयों की संख्या :

CUET के जरिये पहले देश के 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन देने की बात कही गई थी। लेकिन अब इसमें शामिल होने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। दरअसल सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के बाद धीरे-धीरे बहुत सी स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी भी सीयूईटी के स्कोर को स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए मान्यता दे रही हैं। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक CUET के आधार पर अब केंद्रिय विश्वविद्यालयों के साथ 72 अन्य स्टेट, प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में भी एडमिशन मिलेगा। साथ ही CUET में हिस्सा लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में आगे चलकर और भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हासिल कर सकते हैं सफलता :

CUET में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों को इस परीक्षा की बेहतर तैयारी करवाने के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता द्वारा एक खास CUET Foundation Classes 2022 शुरू किया गया है। इस खास कोर्स से जुड़ने पर छात्रों को CUET से जुड़ी पूरी काउन्सलिंग, लाइव मेंटरिंग सेशन, फ्री स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सफलता के इस कोर्स से जुड़ने के बाद छात्र बचे हुए दिनों में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और देश के टॉप विश्विद्यालयों में पढ़ने का अपना सपना साकार कर सकते हैं। छात्र ऊपर दिए गए फाउंडेशन क्लासेस के लिंक पर क्लिक कर इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

CUCET, NDA/NA या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed