फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   The system of normalization will be implemented in PET-safalta

UPSSSC PET 2022: PET में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था, जानें इससे आपके मार्क्स कैसे हो सकते हैं प्रभावित

Tue, 19 Jul 2022 03:34 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 19 Jul 2022 03:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाना है।

विज्ञापन
The system of normalization will be implemented in PET-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से कर दी है। अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन में सुधार की प्रक्रिया तीन अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। PET 2022 के नोटिफिकेशन में इसके आयोजन की तारीख नहीं दी गई है।  हालांकि UPSSSC ने अपने एग्जाम कैलेंडर में यह जानकारी दी है कि यह परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था : 

PET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक PET 2022 का आयोजन अगर एक से अधिक शिफ्ट्स में किया जाता है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। अभ्यर्थी इससे जुड़ी जानकारी इसके नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। गौरतलब है कि PET 2021 का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया गया था और इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के मार्क्स भी नॉर्मलाइज किये गए थे।

विज्ञापन

आपके मार्क्स कैसे हो सकते हैं प्रभावित :

नॉर्मलाइजेशन की इस व्यवस्था का असर सीधे-सीधे आपके ऊपर भी पड़ेगा। दरअसल अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है। इससे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में समान रूप से मौका मिलता है। इसलिए अगर इस परीक्षा में आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं। वहीं अगर आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं तो आपके मार्क्स काटे भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed