फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The second phase examination will start from August 4-safalta

CUET 2022: 4 अगस्त से शुरू होगी दूसरे फेज की परीक्षा, जानें पहले फेज में कितने छात्रों ने लिया हिस्सा

Fri, 29 Jul 2022 05:44 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 29 Jul 2022 05:44 PM IST
सार

CUET यूजी 2022 के पहले फेज की परीक्षा समाप्त हो गई है। इसके दूसरे फेज की परीक्षा चार अगस्त से शुरू होगी और 20 अगस्त तक चलेगी।
 

विज्ञापन
The second phase examination will start from August 4-safalta
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2022 के पहले फेज की परीक्षा समाप्त हो गई है। पहले फेज की परीक्षा 20 जुलाई को समाप्त होने के बाद अब इसके दूसरे फेज की परीक्षा चार अगस्त से 20 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। CUET यूजी के पहले फेज की परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई तथा 20 जुलाई को आयोजित की गई है। जबकि इसके दूसरे फेज की परीक्षा 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 18 अगस्त और 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों की परीक्षा दूसरे फेज में होनी है, उनका एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी  CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहले फेज में कितने छात्रों ने लिया परीक्षा में हिस्सा :

CUET के पहले फेज की परीक्षा चार दिन तक आयोजित की गई थी और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चार दिनों में तकरीबन ढाई लाख छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना था। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले फेज में छात्रों का अटेंडेंस तकरीबन 76 फीसदी रहा और इन ढाई लाख छात्रों में से 1.91 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है। वहीं राज्यों के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा बिहार से छात्रइस परीक्षा में उपस्थित रहें। बिहार से इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों का प्रतिशत 84.35 रहा। जबकि उत्तर प्रदेश से 83.70 फीसदी छात्र इस परीक्षा में उपस्थित रहें।
विज्ञापन

कितने छात्र ले रहे हैं हिस्सा :

CUET का आयोजन प्रतिदिन दो स्लॉट में किया जा रहा है। NTA द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक इसके फर्स्ट स्लॉट में तकरीबन 8,10,000 छात्र हिस्सा लेंगे, जबकि इसके दूसरे स्लॉट में तकरीबन 6,80,000 छात्र हिस्सा लेंगे। इन दोनों स्लॉट्स को मिलाकर इस परीक्षा में तकरीबन 14,90,000 कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे। CUET के सफल आयोजन के लिए पूरे देश में 500 तथा विदेश में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहींNTA ने यह भी जानकारी दी है कि इसमें छात्रों ने कुल 54,555 यूनिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्ससचलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed