फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   The second phase exam is to be held from February 14 to 18 know when the admit card will be issued-safalta

RRB NTPC 2022: 14 से 18 फरवरी के बीच होनी है दूसरे चरण की परीक्षा, जानें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड और क्या है इसका एग्जाम पैटर्न

Wed, 19 Jan 2022 03:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 19 Jan 2022 03:30 PM IST
सार

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने NTPC भर्ती 2019 के CBT 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 14 फरवरी 2022 से 18 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली NTPC भर्ती के CBT 2 में हिस्सा लेना होगा।
 

विज्ञापन
The second phase exam is to be held from February 14 to 18 know when the admit card will be issued-safalta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अलग-अलग RRB बोर्ड्स ने इस परीक्षा के परिणाम 14 और 15 जनवरी 2022 को जारी किए हैं। अभ्यर्थी अपने RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। RRB ने इस भर्ती के लिए परीक्षा 7 फेज में आयोजित की थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। NTPC भर्ती के CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसके CBT 2 में हिस्सा लेना होगा, जो की 14 फरवरी 2022 से 18 फरवरी के बीच आयोजित की जानी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया है और अब NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

RRB द्वारा NTPC भर्ती के CBT 2 का आयोजन 14 फरवरी 2022 से 18 फरवरी के बीच किया जाना है। जिन अभ्यर्थियों ने NTPC भर्ती के CBT 1 में सफलता पाई है, उन सभी को CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। यह उम्मीद जताई जा रही है की RRB अभ्यर्थियों के परीक्षा के शहर तथा तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिनों पहले और मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

क्या होगा एग्जाम पैटर्न :

NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा पहले चरण की परीक्षा से काफी अलग होगी। दरअसल दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमें पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। CBT 2 में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस से संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, UPTET/CTET तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed