UP SI Recruitment 2021-22: जल्द ही जारी होगा लिखित परीक्षा का रिजल्ट, इसमें सफल होने के बाद कहाँ होती है पहली पोस्टिंग, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश पुलिस में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 12 नंवबर 2021से दो दिसंबर के बीच 3 फेज में आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) इस वक्त राज्य में SI के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है और इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नंवबर 2021से दो दिसंबर के बीच 3 फेज में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने इस परीक्षा की आंसर की काफी पहले ही जारी कर दी है और अब अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। राज्य में SIसमेत 9533 पदों पर हो रही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से एक अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं,अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के UP Police FREE Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।
जल्द ही जारी हो सकता है रिजल्ट:
UPPBPB द्वारा इस भर्ती के लिए 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर के बीच आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अब इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है और इसे लेकर अपडेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कहाँ होती है पहली पोस्टिंग:
SI भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक साल की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के रूप में कुछ राशि दी जाती है और इन्हें इस दौरान पूरी सैलरी नहीं मिलती है। ट्रेनिंग की अवधि पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न थानों/चौकियों में सब इंस्पेक्टर (SI) के पद पर नियुक्त किया जाता है। यूपी पुलिस में SI के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमोशन के नियमों के अनुसार समय समय पर प्रमोट भी किया जाता है। राज्य में SI के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रमोशन में इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया जाता है। अमूमन SI के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 2 से 3 बार प्रमोशन दिया जाता है।