SSC GD Constable 2021-22: लिखित परीक्षा के रिजल्ट में लग रहा है चार महीने का समय, PET और PST का कब तक हो सकता है आयोजन, जानें यहाँ
GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2022 को जारी किया जाना है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET तथा PST में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित हो रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच हुई थी। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की काफी पहले ही जारी कर दी थी और अब इसका रिजल्ट जारी करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के जरिये भरे जाने वाले 25,271 पदों में BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। वहीं, अगर आप SSC की किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
इस तारीख को जारी होगा लिखित परीक्षा का रिजल्ट :
16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई इस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2022को जारी किया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा होने से इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने तक में तकरीबन 4 महीने का समय लगने वाला है। GDकॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) तथा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आयोग लिखित परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें PET तथा PST के लिए बुला सकती है।
PET और PST का कब तक हो सकता है आयोजन :
SSC इस भर्ती के लिए PET और PST, लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आयोजित कर सकती है। हालांकि,इस संबंध में आयोग ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं जारी की है। लेकिन, GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में आयोग ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के 2 महीने के भीतर PET और PST का आयोजन शुरू कर दिया था। आयोग ने 2018 की GD कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 20 जून 2019 को जारी किया था और PET तथा PST का आयोजन 13 अगस्त 2019से 25 सितंबर 2019 के बीच किया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए भी आयोग PET तथा PST का आयोजन रिजल्ट जारी होने के 2महीने के भीतर कर सकती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।