SSC MTS Recruitment 2022: टियर 1 के मार्क्स पर निर्भर करेगा अभ्यर्थियों का रिजल्ट जबकि अन्य चरण की परीक्षाओं का होगा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर, पूरी बात जानें यहाँ
कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षा का आयोजन जुलाई के महीने में किया जा सकता है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च 2022 से कर दी है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हर साल आयोजित की जाने वाली MTS भर्ती के साथ SSC ने इस बार केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबक इसभर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षा का आयोजन इसी साल जुलाई के महीने में किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी MTS भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
टियर 1 की परीक्षा के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट:
MTS भर्ती में टियर 1 के रिजल्ट के आधार पर ही अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और इसमें बेहतर प्रदर्शन करना अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की है। हालांकि, अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के टियर 1 के मार्क्स नॉर्मलाइज करने के बाद एक समान हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में टियर 2 में ज्यादा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता जरूर दी जाएगी। वहीं, हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए भी टियर 1 के मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जा सकती है।
क्या होगी चयन प्रक्रिया:
MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इसके टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्डटेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं, हवलदार के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षा के अलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। इस टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 15 मिनट में 1600 मीटर चलना होगा और 30 मिनट में 8 किमी साइकिल चलानी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में 1 किमी चलना होगा और 25 मिनट में 3 किमी साइकिल चलानी होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।