UPSSSC Exam Answer Key 2022: आयोग ने आंसर-की कर दी है जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति
UPSSSC ने हाल ही में कृषि उत्पादन मंडी परिषद् सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 के अंतर्गत रोड रोलर ड्राइवर व ड्राफ्टमैन समेत कई पदों के लिए हुई परीक्षा की की आंसर-की जारी कर दी है। गौरतलब है कि ये परीक्षाएं 22 मई 2022 को आयोजित हुई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हाल ही में कृषि उत्पादन मंडी परिषद् सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 के अंतर्गत रोड रोलर ड्राइवर व ड्राफ्टमैन समेत कई पदों के लिए हुई परीक्षा की की आंसर-की जारी कर दी है। गौरतलब है कि ये परीक्षाएं 22 मई 2022 को आयोजित हुई थीं। इन भर्तियों की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाली उम्मीदवारों को यदि उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 19 जुलाई 2022 तक अपना ऑब्जेक्शन ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। ध्यान रहें कि डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
क्या इन भर्तियों में भी लागू होगी नार्मलाइजेशन की प्रक्रिया ?
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर 22 मई को रोड रोलर ड्राइवर, ड्राफ्टमैन व सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में नार्मलाईजेशन की प्रक्रिया आवश्यकतानुसार लागू की जाएगी। इस संबंध में तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए अंतिम निर्णय लेने का पूरा अधिकार आयोग के पास सुरक्षित होगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करके उक्त भर्तियों के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।