UPSC NDA 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त और तीन महीने बाद होनी है परीक्षा, इन स्मार्ट तरीकों से पढ़ाई कर इस परीक्षा में हासिल कर सकते हैं सफलता
NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाना है।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई सेसात जून के बीच आवेदन मांगे थे। इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू तथा मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है। आयोग द्वारा NDA/NA II 2022 के संबंध में जारी की गई सूचना के मुताबिक इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा तथा एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
इन स्मार्ट तरीकों से कर सकते हैं बेहतर तैयारी :
NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इसकी लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए अभी तकरीबन 3 महीनों का समय बचा है। इन तीन महीनों में बेहतर तरीके से की गई तैयारी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफलता दिला सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद के लिए कुछ स्मार्ट टिप्स आगे दिए गए हैं।
1. दोनों पेपर्स पर दें ध्यान :
इस परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों का दोनों पेपर्स में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है, इसलिए अभ्यर्थियों को एक शेड्यूल बनाकर पेपर 1 और 2 दोनों के लिए समय बांटकर तैयारी करनी चाहिए।
2. NCERT की किताबों से करें तैयारी :
अभ्यर्थी गणित की बेसिक तैयारी के लिए 11वीं और 12वीं की किताबों की मदद ले सकते हैं। इसमें एनसीईआरटी की पुस्तकें आपकी काफी मदद कर सकती हैं।
3. इंग्लिश पर दें खास ध्यान :
दूसरे पेपर में इंग्लिश से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं और यह एक हाई स्कोरिंग सब्जेक्ट है, इसलिए इसकी तैयारी पर खास ध्यान दें। साथ ही SSB इंटरव्यू के दौरान भी आपको अच्छी इंग्लिश का फायदा मिलेगा।
4. जनरल नॉलेज भी है बेहद महत्वपूर्ण :
पेपर 2 के जनरल नॉलेज विषय में कई टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए सिलेबस को देखते हुए इसकी तैयारी करें।
5. मॉक टेस्ट्स और प्रीवियस इयर्स पेपर्स से करें अभ्यास :
विषयवार तैयारी हो जाने के बाद पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नपत्र का अभ्यास करने के साथ-साथ मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय में हल कर सकेंगे।
6. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी :
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाए जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसे विषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।