फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   tgt pgt recruitment in uttar pradesh

यूपी से बड़ी खुशखबरी, TGT-PGT के हजारों पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

Wed, 27 Apr 2016 04:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 04:52 AM IST
सार

  • चयन बोर्ड की बैठक में इंटरव्यू, परीक्षा को हरी झंडी
  • टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा 15, 16 एवं 17 जून को
  • टीजीटी-पीजीटी-2013 का साक्षात्कार 28 मई से

विज्ञापन
tgt pgt recruitment in uttar pradesh
शिक्षकों की चयन प्रक्रिया को हरी झंडी

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से अर्से बाद हुई बोर्ड की पूर्ण बैठक में ठप पड़ी चयन प्रक्रिया पूरी करने को हरी झंडी मिल गई है। चयन प्रक्रिया को हरी झंडी मिलने से टीजीटी-पीजीटी-2011 के लगभग छह लाख अभ्यर्थी, टीजीटी-पीजीटी-2013 के लगभग 10 लाख अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


चयन बोर्ड के अध्यक्ष हीरालाल गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा 15, 16 एवं 17 जून को कराने का फैसला किया गया। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा कराने के लिए 11 मंडल मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र तय कर लिए गए हैं। टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा के लगभग सात हजार पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


चयन बोर्ड की बैठक में तय हुआ कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से 21 दिन पहले प्रवेश पत्र मिलना शुरू हो जाएगा। परीक्षा से दो पहले तक प्रवेश पत्र नहीं मिलने की स्थिति में परीक्षार्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजीटी-पीजीटी-2013 का साक्षात्कार 18 मई से
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से मंगलवार को हुई बैठक में तय हुआ कि टीजीटी-पीजीटी के जिन विषयों का परिणाम घोषित कर दिया गया है, उनका साक्षात्कार 28 मई से कराया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि अब तक जिन विषयों के रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं, उनका परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा।

नई शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई से

tgt pgt recruitment in uttar pradesh
भर्ती के लिए होंगे ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से तीन वर्ष के अंतराल के बाद शिक्षक भर्ती की राह आसान हो गई है। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के लगभग आठ हजार पदों के लिए 10 मई को विज्ञापन जारी हो जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी।

चयन बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष हीरालाल गुप्त, सचिव जितेंद्र कुमार, उप सचिव डॉ.आशुतोष द्विवेदी, सदस्य डॉ. मोहम्मद उमर, डॉ.विनय रावत, नरेंद्र यादव, नरेंद्र नाथ यादव, ललित कुमार श्रीवास्तव, अनीता यादव एवं प्रशासनिक अधिकारी समर बहादुर शामिल हुए। मंगलवार को नए सदस्य नरेंद्र नाथ यादव ने पदभार संभाल लिया।

पीजीटी अर्थशास्त्र-हिंदी का रिजल्ट घोषित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार शाम को पीजीटी-2013 की हिंदी एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता अर्थशास्त्र के 86 पदों के लिए कुल 349 एवं प्रवक्ता हिंदी के 162 पदों के लिए कुल 657 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें एक पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed