CTET/UPTET 2021: 23 जनवरी को होना है UPTET का आयोजन और 25 फरवरी को जारी होना है रिजल्ट, जान लीजिए कब तक जारी हो सकता है CTET का रिजल्ट
CTET का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच और UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। इन परीक्षाओं में शामिल होकर हर साल लाखों अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल होने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CTET का आयोजन साल में 2 बार और UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस बार CTET का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच और UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। अगर आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इनके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
इस तारीख को जारी होगा UPTET का रिजल्ट :
UPBEB ने UPTET के पुनःआयोजन की तारीख घोषित करने के साथ ही इसके लिए रिजल्ट जारी करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। UPBEB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक 23 जनवरी को इस परीक्षा को आयोजित करने के बाद इसकी आंसर की 27 जनवरी को जारी कर दी जाएगी। आंसर की पर अभ्यर्थी 1 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे और इसके बाद 25 फरवरी को इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है की यह परीक्षा पहले 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जानी थी लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
CTET के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट :
CTET का आयोजन 13 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, तकनीकी खराबी की वजह से रद्द हुई 16 दिसंबर 2021 के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा और 17 दिसंबर के दोनों शिफ्ट्स की परीक्षाओं का आयोजन 13 जनवरी के बाद किया जा सकता है। वहीं, CBSE द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार तथा कई राज्यों के स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बचे हुए समय में सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर :
CTET तथा UPTET में शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।