{"_id":"628a810aa07bbc56d7227343","slug":"telangana-police-recruitment-2022-tslprb-extends-last-date-to-apply-for-16032-sct-constable-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Telangana Police Recruitment: TSLPRB ने 16032 एससीटी कांस्टेबल पदों पर आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Telangana Police Recruitment: TSLPRB ने 16032 एससीटी कांस्टेबल पदों पर आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई
Mon, 23 May 2022 12:09 AM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 23 May 2022 12:09 AM IST
सार
Telangana Police Recruitment: TSLPRB तेलंगाना पुलिस भर्ती 2022 के तहत नियुक्ति चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप और अंतिम लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने पर आधारित होगी।
विज्ञापन
Telangana Police Recruitment
विस्तार
Telangana Police Recruitment 2022: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 16032 पुलिस कांस्टेबल (सिविल / AR / SAR CPL / TSSP), वार्डर, फायरमैन और स्टाइपेंडरी कैडेट ट्रेनी (SCT) पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई, 2022 है।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। तेलंगाना पुलिस भर्ती 2022 के तहत नियुक्ति चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप और अंतिम लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने पर आधारित होगी।
विज्ञापन
TSLPRB Recruitment: तेलंगाना पुलिस भर्ती 2022 विवरण
- पुलिस विभाग में वजीफा कैडेट ट्रेनी (एससीटी) पुलिस कांस्टेबल (सिविल) : 4965 पद
- पुलिस विभाग में वजीफा कैडेट ट्रेनी (एससीटी) पुलिस कांस्टेबल (एआर) : 4423 पद
- पुलिस विभाग में वजीफा कैडेट ट्रेनी (एससीटी) पुलिस कांस्टेबल (एसएआर सीपीएल) (पुरुष) : 100 पद
- पुलिस विभाग में वजीफा कैडेट ट्रेनी (एससीटी) पुलिस कांस्टेबल (टीएसएसपी) (पुरुष) : 5,010 पद
- तेलंगाना राज्य विशेष सुरक्षा बल विभाग में कांस्टेबल: 390 पद
- तेलंगाना राज्य आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवा विभाग में फायरमैन : 610 पद
- जेल और सुधार सेवा विभाग में वार्डर (पुरुष) : 136 पद
- जेल और सुधार सेवा विभाग में वार्डर (महिला) : 10 पद
- पुलिस विभाग में वजीफा कैडेट ट्रेनी (एससीटी) पुलिस कांस्टेबल (सूचना प्रौद्योगिकी और संचार संगठन) : 262 पद
- पुलिस परिवहन संगठन में वजीफा कैडेट ट्रेनी (एससीटी) पुलिस कांस्टेबल (यांत्रिकी) (पुरुष) : 21 पद
- पुलिस परिवहन संगठन में वजीफा कैडेट ट्रेनी (एससीटी) पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) (पुरुष) : 100 पद
TSLPRB Recruitment: भर्ती परीक्षा आवेदन शुल्क
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें। तेलंगाना के एससी/ एसटी वर्ग के लिए शुल्क 400/- रुपये होगा जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800/- रुपये होगा।Telangana Police Recruitment: आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट tslprb.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई, 2022 तक है। जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 26 मई, 2022 तक है।