फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Telangana High Court Recruitment 2025: Vacancy for 1000+ posts including Junior Assistant; Know when applicati

Telangana HC Recruitment 2025: जूनियर असिस्टेंट समेत 1000+ पदों पर निकली वैकेंसी; जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

Fri, 03 Jan 2025 08:40 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 03 Jan 2025 08:40 PM IST
सार

Telangana High Court Recruitment 2025:  तेलंगाना हाईकोर्ट ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर 1000 से ज्यादा वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Telangana High Court Recruitment 2025: Vacancy for 1000+ posts including Junior Assistant; Know when applicati
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Telangana High Court Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर 1000 से ज्यादा वैकेंसी निकाली है। कोर्ट मास्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट और एग्जामनर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।  
विज्ञापन

पदों का विवरण 

विभिन्न पदों के लिए कुल 1385 वैकेंसी जारी की गई हैं।
 
पद का नाम पद की संख्या
ऑफिस सबऑर्डिनेट 479
जूनियर असिस्टेंट 340
प्रॉसेस सर्वर 130
असिस्टेंट 42
ऑफिस सबऑर्डिनेट 75
एग्जामर 24
कोर्ट मास्टर 12
कंप्यूटर ऑपरेटर 11
टाइपिस्ट 12
कॉपिस्ट 16
सिस्टम एनालिस्ट 20
स्टेनोग्राफर ग्रेड II 45
टाइपिस्ट 66
कॉपिस्ट 74
फील्ड असिस्टेंट 66
एग्जामनर 50
रिकॉर्ड असिस्टेंट 52

 

Trending Videos

आयु सीमा 

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।  

चयन प्रक्रिया

कुछ पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल 90 प्रश्न शामिल होंगे। 50 प्रश्न जनरल नॉलेज और 40 प्रश्न जनरल अंग्रेजी के पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 1 अंक के होंगे। पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट मिलेंगे।

आवेदन शुल्क

कुछ पदों के लिए ओसी व बीसी कैटेगरी उम्मीदवारों को 600 रुपए बतौर फीस देने होंगे। जबकि एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस व एक्स सर्विसमैन के लिए फीस 400 रुपए तय की गई है।

Telangana High Court Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tshc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए नोटिस पर क्लिक करें।
  • अलग-अलग पदों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • सावधानी पूर्वक आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट करते ही यूनिक नंबर जनरेट हो जाएगा।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed