फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Telangana Health Department Invites Applications for Staff Nurse Posts

नर्सों के लिए यहां निकली हैं 2100 से ज्यादा नौकरियां, पढ़िए पूरी जानकारी

Sat, 04 Apr 2020 10:47 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Apr 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Telangana Health Department Invites Applications for Staff Nurse Posts
सांकेतिक चित्र

तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स पदों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं। यहां स्टाफ नर्स की 2157 नौकरियां निकली हैं। इन सभी नर्सों की नियुक्ति सरकारी अस्पतालों में होगी। इन पदों के लिए डिप्लोमा और बीएससी पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप इस पद के लिए योग्य हैं तो आपके पास सिर्फ दो ही दिन बचे हैं क्योंकि 6 अप्रैल के बाद इन नौकरियों के लिए आवेदन का मौका आपके हाथ से निकल जाएगा। नर्सों के लिए निकली इन नौकरियों में पद के हिसाब से सैलरी तय की गई है।

विज्ञापन

 

इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अलग-अलग पदों औ र सरकारी अस्पतालों के साथ ही अन्य जगहों के लिए निकली इन रिक्तियों में एक साल का अनुबंध होगा जो जरूरत के हिसाब से आगे बढ़ाया जा सकता है। पैलेटिव केयर स्टाफ नर्स के लिए 82 पोस्ट निकली हैं जिनमें हर महीने अभ्यर्थी को 17000 रुपये मिलेंगे। जबकि एमएलपीएच स्टाफ नर्स के लिए 435 पद निकल हैं जिनमें हर महीने चुने गए अभ्यर्थी को 25000 रुपये सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन

 

इसी तरह से डीएमई इंस्टीट्यूशन के लिए नर्सों के 1640 पद निकले हैं। इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को हर महीने 25000 रुपये मिलेंगे। इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं। ये वेबसाइट  www.health.telangana.gov.in है। यहां आपको इन नौकरियों के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed