नर्सों के लिए यहां निकली हैं 2100 से ज्यादा नौकरियां, पढ़िए पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स पदों के लिए बंपर नौकरियां निकाली हैं। यहां स्टाफ नर्स की 2157 नौकरियां निकली हैं। इन सभी नर्सों की नियुक्ति सरकारी अस्पतालों में होगी। इन पदों के लिए डिप्लोमा और बीएससी पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप इस पद के लिए योग्य हैं तो आपके पास सिर्फ दो ही दिन बचे हैं क्योंकि 6 अप्रैल के बाद इन नौकरियों के लिए आवेदन का मौका आपके हाथ से निकल जाएगा। नर्सों के लिए निकली इन नौकरियों में पद के हिसाब से सैलरी तय की गई है।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अलग-अलग पदों औ र सरकारी अस्पतालों के साथ ही अन्य जगहों के लिए निकली इन रिक्तियों में एक साल का अनुबंध होगा जो जरूरत के हिसाब से आगे बढ़ाया जा सकता है। पैलेटिव केयर स्टाफ नर्स के लिए 82 पोस्ट निकली हैं जिनमें हर महीने अभ्यर्थी को 17000 रुपये मिलेंगे। जबकि एमएलपीएच स्टाफ नर्स के लिए 435 पद निकल हैं जिनमें हर महीने चुने गए अभ्यर्थी को 25000 रुपये सैलरी मिलेगी।
इसी तरह से डीएमई इंस्टीट्यूशन के लिए नर्सों के 1640 पद निकले हैं। इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को हर महीने 25000 रुपये मिलेंगे। इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं। ये वेबसाइट www.health.telangana.gov.in है। यहां आपको इन नौकरियों के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलेगी।