Teacher Recruitment 2022: पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड में 4000 से अधिक पदों पर भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख है नजदीक
Teacher Recruitment 2022: मास्टर कैडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक और बीएड की डिग्री होनी आवश्यक है।
विस्तार
Teacher Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड ने हजारों रिक्त पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। यह भर्ती मास्टर कैडर के पदों के लिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन Educationrecruitmentboard.com पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
Teacher Recruitment 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड में मास्टर कैडर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्ड, 2022 तक थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया था। अब इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिना किसी भी देरी के जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Teacher Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
मास्टर कैडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक और बीएड की डिग्री होनी आवश्यक है। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Teacher Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या- 4161
- इंग्लिश के लिए पदों की संख्या- 790
- मैथ्स के लिए पदों की संख्या- 912
- साइंस के के लिए पदों की संख्या-859
- हिंदी के के लिए पदों की संख्या-240
- पंजाबी के के लिए पदों की संख्या-534
- सोशल स्टडीज के के लिए पदों की संख्या- 633
- म्यूजिक के के लिए पदों की संख्या-25
- फिजिकल एजुकेशन के के लिए पदों की संख्या- 168
Teacher Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के लिए - 1000 रुपये
- आरक्षित वर्ग के लिए - 500 रुपये
Teacher Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Educationrecruitmentboard.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।