{"_id":"61780f27c42fee3a4007c801","slug":"teacher-recruitment-2021-thousands-of-recruitment-for-teachers-in-this-state-tomorrow-is-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Recruitment 2021: इस राज्य में हो रही है शिक्षकों के लिए 9354 पदों पर भर्ती, कल है आवेदन की आखिरी तारीख","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Teacher Recruitment 2021: इस राज्य में हो रही है शिक्षकों के लिए 9354 पदों पर भर्ती, कल है आवेदन की आखिरी तारीख
Tue, 26 Oct 2021 07:53 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:53 PM IST
सार
Teacher Recruitment 2021: इस भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार लोअर प्राइमरी स्कूल में 7,242 पदों पर असिस्टेंट शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं 2,112 पदों पर अपर प्राइमरी स्कूलों असिस्टेंट शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अपर प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट शिक्षकों की भर्ती साइंस,असम भाषा और मणिपुर भाषा के लिए की जाएगी।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2021
- फोटो : Social media
विस्तार
डायरेक्टर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, असम ने लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक के पदों पर बड़ी भर्ती की जा रही है। कल इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की आखिरी दिन है। 27 अक्तूबर 2021 को यह प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। डायरेक्टर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, असम के द्वारा जारी की गई 9,354 पदों की इस भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार लोअर प्राइमरी स्कूल में 7,242 पदों पर असिस्टेंट शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं 2,112 पदों पर अपर प्राइमरी स्कूलों असिस्टेंट शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अपर प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट शिक्षकों की भर्ती साइंस,असम भाषा और मणिपुर भाषा के लिए की जाएगी।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वह कल तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 27 सितंबर को की थी। असम शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in है। इस भर्ती के तहत शिक्षा निदेशालय द्वारा शिक्षकों के कुल 9354 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
असम शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। पूर्व सैनिकों के लिए इसे 42 वर्ष, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 43, वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और दिव्यांगो के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है।
विज्ञापन
असम शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के असम शिक्षा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर जाकर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, इसमें Recruitment of Regular Teachers of LP and UP Schools के लिंक पर क्लिक करेंं।
4. अब Apply Online for the post of Regular Teachers of LP and UP Schools under DEE, Assam 2021-22 के लिंक पर क्लिक करें।
5. पंजीयन प्रक्रिया को पूरा करें।
6. अब आवेदन पत्र को भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।