फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SVPUAT Assistant Professors Recruitment 2023 Apply Online at svpuat.edu.in

SVPUAT Recruitment 2023: यूपी के इस कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर की भर्ती, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

Tue, 03 Oct 2023 12:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 03 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

SVPUAT Recruitment 2023: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SVPUAT Assistant Professors Recruitment 2023 Apply Online at svpuat.edu.in
jobs - फोटो : amar ujala

विस्तार

SVPUAT Recruitment 2023: शिक्षण के क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। यूपी के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट svpuat.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

SVPUAT Recruitment शैक्षणिक योग्यता

सहायक प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उनके पास 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री सहित आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

SVPUAT Recruitment आयुसीमा-पदों की संख्या

SVPUAT में सहायक प्रोफेसर के 54 पदों पर रिक्तियों को भरा जाना है। इसके लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।

विज्ञापन

SVPUAT Recruitment आवेदन शुल्क

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।

SVPUAT Recruitment: वेतन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक प्रोफेसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शैक्षणिक स्तर 10 के रूप में 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed