{"_id":"66c85a6943624d5a0908d2c2","slug":"supreme-court-junior-court-assistant-application-form-2024-know-date-eligibility-exam-fees-and-online-process-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SC Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आज से आवेदन शुरू; जानें रिक्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SC Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आज से आवेदन शुरू; जानें रिक्तियां
Fri, 23 Aug 2024 03:18 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:18 PM IST
सार
Supreme Court Recruitment 2024: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (कुकिंग नॉलेज) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट ने आज 23 अगस्त, 2024 से जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sci.gov.in पर जाकर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 80 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 है।
पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आवेदकों का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, कुकिंग कम से कम एक साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
सभी पात्र उम्मीदवारों को एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/ एसटी/ शारीरिक रूप से विकलांग/ भूतपूर्व सैनिक/ स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित/ विधवा/ तलाकशुदा महिला/ न्यायिक रूप से अलग रह चुकी महिला और पुनर्विवाह न करने वाली महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sci.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।