फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   such questions can be asked in the written examination of ARO-safalta

Allahabad High Court 2021: क्या आपको पता है उत्तर प्रदेश से जुड़े इन सवालों का जवाब, एआरओ की लिखित परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इस तरह के प्रश्न

Wed, 15 Dec 2021 02:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 15 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में एआरओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इन पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 14 से 20 दिसंबर तक कराई जाएगी।  
 

विज्ञापन
such questions can be asked in the written examination of ARO-safalta
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO) व सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर निकाली गई भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जरिए इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा का आयोजन 14 से 20 दिसंबर तक किया जाना है। ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में हो रही है। 200 अंकों की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया है। अभ्यर्थी द्वारा प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रत्येक सवाल के लिए सही उत्तर देने पर एक अंक मिलता है, जबकि गलत उत्तर देने पर किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग प्रक्रिया लागू नहीं होती है। एआरओ पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स इस परीक्षा के एडमिट कार्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी के पेपर में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सवालों को उनके आन्सर समेत साझा किया जा रहा है जो अभ्यर्थियों की परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इसके अलावा ऐसे ही अन्य सवालों की तैयारी करने के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा आरओ/एआरओ एग्जाम के लिए डिजाइन किए गए Allahabad High Court RO ARO फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क कोर्स की मदद से उम्मीदवार अपने पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इन कुछ खास सवालों को तुरंत कर लीजिए तैयार

1.   उत्तर प्रदेश में नॉलेज पार्क की स्थापना की जा रही है?
उत्तर. ग्रेटर नोएडा में। 
2.       उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बांटा गया है?
उत्तर. चार। 
3.       स्वतंत्र भारत में यूपी के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन।
4.       उत्तर प्रदेश के किस जनपद में सर्वाधिक मेले लगते हैं?
उत्तर. मथुरा. 
5.       नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है?
उत्तर. कत्थक शैली। 
6.       सैय्यद सालार मेला कहां लगता है?
उत्तर. बहराइच में। 
7.       हाथरस एवं कानपुर का किन परंपराओं में संबंध है?
उत्तर. शास्त्रीय गायन से। 
8.       संत कबीर ने यूपी के किस जिलें में शरीर त्याग किया था?
उत्तर. मगहर। 
9.       सूरजमल जाट की राजधानी थी?
उत्तर. मथुरा। 
10.     सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर. बदायूं में। 

सफलता द्वारा चलाए जा रहा कोर्स क्यों है खास 

इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी टीम द्वारा एक स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थी सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed