फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Startup Tips: Don't Fear Uncertainty, Adapt Your Strategy; Read the Mantra for Startup Success Here

Startup Tips: अनिश्चितताओं से न डरें, रणनीति के अनुसार करें बदलाव; यहां पढ़ें स्टार्टअप के सफलता का मंत्र

Tue, 27 May 2025 01:29 PM IST
शिवम गर्ग जेसन मैकडैनॉल्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
जेसन मैकडैनॉल्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 27 May 2025 01:29 PM IST
सार

Startup Success Tips: अगर आप भी एक आंत्रप्रेन्योर है, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि ये अनिश्चितताएं आपको कुछ नया और बेहतर करने से रोक ना पाएं। इसके लिए आपको सही योजना बनाने के लिए इंतजार करने के बजाय तेजी से आगे बढ़ने और मौके का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन
Startup Tips: Don't Fear Uncertainty, Adapt Your Strategy; Read the Mantra for Startup Success Here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Harvard Business Review: पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत में कई वैश्विक घटनाओं से उथल-पुथल मची हुई है, जिसने 2025 के लिए व्यावसायिक योजनाओं को बाधित किया है, खासकर स्टार्टअप के लिए। चूंकि स्टार्टअप में कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है, ऐसे में उसमें अनिश्चितता की संभावनाएं भी अधिक होती हैं। अगर आप भी एक आंत्रप्रेन्योर है, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि ये अनिश्चितताएं आपको कुछ नया और बेहतर करने से रोक ना पाएं।

विज्ञापन


इसके लिए आपको सही योजना बनाने के लिए इंतजार करने के बजाय तेजी से आगे बढ़ने और मौके का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ऐसा करने के लिए आपको अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने, समीक्षा करने और उसमें समय की मांग के अनुसार संशोधन करने की आवश्यकता है। यहां कुछ ऐसे कारगर कदम बताए गए हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप अप्रत्याशित अवसरों से बचने और स्टार्टअप को सफल बनाने की दिशा में काम कर सकते हैं।

विज्ञापन

मुश्किल समय के लिए रहें तैयार 

कठिन वक्त में, किसी व्यवसाय के पास पर्याप्त नकदी (तरलता) का होना बेहद जरूरी है। यह मुश्किल समय में न सिर्फ काम आती है, बल्कि नए अवसरों को हासिल करने में भी मदद करती है। ऐसे किसी भी समय के लिए तैयार रहने के लिए आपको अपनी नकदी आवश्यकताओं का बेहतर पूर्वानुमान लगाने और धन का बेहद सावधानी से इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। इसके लिए बिलों का भुगतान तभी करें, जब ऐसा करना जरूरी हो। इसके अलावा, बाजार में फंसे बिलों को कुशलतापूर्वक वसूलें और अतिरिक्त खचों को समझदारी से कम करें। 

बिक्री और मार्केटिंग को मजबूत करें 

आपको अपनी बिक्री और मार्केटिंग को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए नए ग्राहक जोड़ने और मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने के लिए बेहतर कार्यक्रम शुरू करने पर जोर देना चाहिए। मार्केटिंग में आंख मूंदकर कटौती करने के बजाय सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना चाहिए कि कौन-सी मार्केटिंग गतिविधियां सबसे प्रभावी हैं और अपने खर्च को उन क्षेत्रों में स्थानांतरित करें। ऐसा कोई भी प्रयास मंदी के बाजार में भी आपके स्टार्टअप को आगे बढ़ा सकता है। यदि आप इस कार्यवाही को अपनाते हैं, तो आप निश्चित रूप से अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे।

मुनाफे वाले ग्राहकों को पहचानें 

आपको यह पता लगाना होगा कि मुनाफा देने वाले ग्राहक और बाजार कौन हैं तथा उन पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा। भले ही स्टार्टअप की वित्तीय रिपोर्ट आपको यह न दिखाए कि कौन-से ग्राहक सबसे अधिक लाभदायक हैं, लेकिन ये वही ग्राहक होते हैं जिनसे जुड़े रहने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए, खासकर जब समय कठिन हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed