UP Police Constable Bharti 2022: सिपाही भर्ती की परीक्षा के लिए अभी से शुरू कर दें ऐसे प्रश्नों की तैयारी
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। UPPRPB ने इससे जुड़ी तैयारियां करनी भी शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में 25 हजार से अधिक आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही है। बीते कुछ दिनों पहलेयूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस में आंशिक रूप से यह सूचना जारी की जा चुकी है। अनुमान है कि यूपी पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही करीब 26,210 सिपाही नागरिक पुलिस औरफायरमैन के 172 पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। इन पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। हालांकिआयुसीमा की गणना किस तिथि से की जाएगी इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। इसके लिए उम्मीदवारों को भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। ऐसे में कैडिंड्टेस भर्ती संबंधी अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए यूपीपीआरपीबी पर विजिट करते रहना होगा। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE Preparation Online: Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP Constable सैलरी
UP Constable सिलेबस
UP Constable एलिजिबिलिटी
पुलिस में कॉस्टेबल बनने के लिए पूछे जाएंगे ऐसे सवाल
प्रश्न.1. गांधीवादी अर्थव्यवस्था किस पर बल देती है?
उत्तर.समाजवादी एवं आर्थिक मूल्य।
प्रश्न.2. उत्तर प्रदेश में विधानसभा को भंग करने का अधिकार किसे है?
उत्तर. राज्यपाल।
प्रश्न.3. अशोक द्वारा निर्मित भारत का राजचिन्ह ‘सिंह स्तम्भ’ ‘उत्तर प्रदेश’ में कहां पर है?
उत्तर. सारनाथ।
प्रश्न.4.प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कब हुआ?
उत्तर.1857।
प्रश्न.5.बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा का उदय उत्तर प्रदेश में कहां पर हुआ?
उत्तर. सारनाथ।
प्रश्न.6.किन सन् में उत्तर प्रदेश का नाम संयुक्त प्रांत रखा गया?
उत्तर.1937।
प्रश्न.7.यूपी में काकोरी षडयंत्र कांड कब हुआ?
उत्तर. 25 अगस्त 1925।
प्रश्न.8. चंदावर का प्रसिद्ध युद्ध कब हुआ था?
उत्तर.1194 ई।
प्रश्न.9.यूपी में खानवा का युद्ध किस सन् में हुआ?
उत्तर.1527 ई।
प्रश्न.10. चाैखंडी स्तूप कहां पर स्थित है?
उत्तर.सारनाथ।
क्या होती है भर्ती की चयन प्रक्रिया
यूपी में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वालेअभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।