{"_id":"61cc3e70478c24109627707e","slug":"staff-selection-commission-released-admit-card-for-chsl-tier-2-examination-know-how-to-download-it-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC CHSL Tier II Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CHSL Tier II Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
Wed, 29 Dec 2021 04:24 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 29 Dec 2021 04:24 PM IST
सार
SSC CHSL Tier II Admit Card: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था और टियर-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC CHSL Tier II Admit Card
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था और टियर-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2021 का आयोजन 12 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2021 तक किया था। वहीं, बाकी रह गई परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2021 से लेकर 8 अगस्त 2021 तक किया था।
विज्ञापन
भर्ती का विवरण
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), लोअर डिविजन कलर्क (LDC) आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी सीएचएसएल भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 6 नवंबर 2020
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 26 दिसंबर 2020
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 28 दिसंबर 2020
टियर 1 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 26 जुलाई 2021
टियर 1 परीक्षा की तारीख - 12 से 19 अप्रैल 2021
टियर 1 की बची हुई परीक्षा की तारीख- 4 से 12 अगस्त 2021
टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 20 अगस्त 2021
टियर 1 परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख- 27 अक्तूबर 2021
कैसे करें प्रवेश पत्र को डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, यहां अपने क्षेत्र को चुनें।
4. अब आपके सामने प्रवेश पत्र का नोटिफिकेशन जिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र जारी हो जाएगा।
7. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।