{"_id":"634e27ea42930d63d741d134","slug":"ssc-stenographer-result-2020-released-at-ssc-nic-in-know-how-to-download-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Stenographer Result: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC Stenographer Result: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें
Tue, 18 Oct 2022 09:43 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:43 AM IST
सार
SSC Stenographer Result: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के तहत स्किल टेस्ट का परिणाम 23 सितंबर, 2022 को जारी किया था। इस परीक्षा में 227 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
SSC Stenographer Result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Stenographer Result: कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को 17 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। परिणाम का पीडीएफ अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को इस खबर में...
विज्ञापन
SSC Stenographer Result: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के तहत स्किल टेस्ट का परिणाम 23 सितंबर, 2022 को जारी किया था। इस परीक्षा में 227 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। अब इन उम्मीदवारों के परिणाम भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
SSC Stenographer Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।