फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Grade C, D Tentative Answer Key 2025 out at ssc.gov.in; Objection fee halved

SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती की उत्तर कुंजी जारी; 25 अगस्त तक उठाएं आपत्ति, शुल्क हुआ आधा

Fri, 22 Aug 2025 07:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

SSC Stenographer Grade C, D Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग 6, 7, 8 और 11 अगस्त को आयोजित स्टेनोग्राफर ग्रेड C, D परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 25 अगस्त इस उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC Stenographer Grade C, D Tentative Answer Key 2025 out at ssc.gov.in; Objection fee halved
SSC Stenographer Answer Key 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC Stenographer Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी 2025 परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ-साथ आयोग ने उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

SSC Stenographer Answer Key Objection: 25 अगस्त दे सकते हैं चुनौती

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 6, 7, 8 और 11 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही इसे चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है। यदि उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, तो 25 अगस्त शाम 6 बजे इसे चुनौती दे सकते हैं।


आयोग ने नोटिस में कहा, "अस्थायी उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक अब उपलब्ध हैं और इन्हें आयोग की वेबसाइट (यानी https://ssc.gov.in) के माध्यम से देखा जा सकता है। उम्मीदवार निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा हो गया आपत्ति शुल्क, अब देने होंगे 50 रुपये प्रति प्रश्न

जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 22 से 25 अगस्त के बीच उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आवेदकों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आयोग ने कहा कि 25 अगस्त शाम 6 बजे के बाद प्रस्तुत किए गए अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 

गौरतलब है कि उत्तर कुंजी पर आपत्ति शुल्क को आधा कर दिया गया है। पहले प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क जमा करना होता, जो अब आधा करके 50 रुपये कर दिया गया है। एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का प्रिंटआउट ले लें, क्योंकि समय सीमा के बाद वे उपलब्ध नहीं होंगी।

विज्ञापन

SSC Stenographer Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी स्टेनोग्राफर की उत्तर कुंजी

एसएससी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed