फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Grade C and D Answer Key 2025 Released, Check Download Steps

SSC Answer Key 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी की उत्तरकुंजी हुई जारी, फटाफट इस तरह से करें डाउनलोड

Sat, 03 Jan 2026 10:05 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 03 Jan 2026 10:05 AM IST
सार

SSC Answer Key 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी और ग्रेड-डी परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Stenographer Grade C and D Answer Key 2025 Released, Check Download Steps
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी और लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपनी आंसर-की के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

कुल 1590 पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत कुल 1590 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से स्टेनोग्राफर ग्रेड-C के लिए 230 पद जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड-D के लिए 1360 पद आरक्षित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

वहीं, परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 28 और 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा। अंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के बाद आयोग द्वारा रिजल्ट भी जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Answer Key या Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां Stenographer Grade C & D Final Answer Key 2025 का लिंक दिखाई देगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
  • लॉगिन करते ही आपकी फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed