फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Steno Result 2019 declared today on ssc.nic.in - Marks of the qualified candidates on March 23

कर्मचारी चयन आयोग: 5 स्टेप्स में ऐसे देखें एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती रिजल्ट 2019

Sat, 20 Mar 2021 02:58 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
SSC Steno Result 2019 declared today on ssc.nic.in - Marks of the qualified candidates on March 23
एसएससी

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in है। अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपना विवरण दर्ज करना होगा। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जो कि  पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

विज्ञापन


एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को हुआ था। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पद के लिए 1215 उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट में सफलता पाई है। जबकि, 7792 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पद के लिए टेस्ट पास किया है। इस परीक्षा में क्वालिफाई हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2019 प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों के आधार पर घोषित किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, जनरल कैटिगिरी के 421 अभ्यर्थियों ने ग्रेड सी की परीक्षा पास की है। जबकि, 253 ओबीसी अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। ग्रुप डी के लिए 2237 जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


ऐसे देखें एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी रिजल्ट
-सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in है।
-यहां होम पेज पर अभ्यर्थियों को एसएससी ग्रुप सी और डी का रिजल्ट मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed