फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Selection Post Ladakh Recruitment 2022 for 797 Vacancies Application Start at ssc.nic.in

SSC Recruitment 2022: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट लद्दाख भर्ती के 800 पदों पर करें आवेदन, ये है पात्रता मानदंड

Wed, 25 May 2022 12:15 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 12:15 AM IST
सार

SSC Recruitment 2022: उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले नॉन गैजेटेड पदों की 797 रिक्ति के लिए आवेदन करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

विज्ञापन
SSC Selection Post Ladakh Recruitment 2022 for 797 Vacancies Application Start at ssc.nic.in
SSC Recruitment 2022: - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), लद्दाख ने विभिन्न पदों के लिए एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले नॉन गैजेटेड पदों की 797 रिक्ति के लिए आवेदन करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को एसएससी भर्ती की अधिसूचना पीडीएफ, पात्रता मानदंड आदि जानकारियों से संबंधित सभी विस्तृत विवरणों के लिए आधिकारिक अधिसूचना को देख एवं डाउनलोड कर लेना चाहिए। एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल वही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जो आयोग की वेबसाइट के माध्यम से सफलतापूर्वक भरे गए हैं। 

विज्ञापन

एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती- महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत : 23 मई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 13 जून, 2022
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 15 जून, 2022
  • ऑफलाइन चालान बनाने की अंतिम तिथि : 16 जून, 2022
  • चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि : 18 जून, 2022
  • ऑनलाइन भुगतान सहित 'विंडो फॉर एप्लीकेशन फॉर्म सुधार' की तिथियां : 27 से 29 जून, 2022
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा तिथि : अगस्त में संभावित

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट लद्दाख भर्ती की चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
  1. लिखित परीक्षा (सीबीटी) - अनिवार्य
  2. कौशल परीक्षण (यदि पद के लिए आवश्यक हो)
  3. पीएसटी (यदि पद के लिए आवश्यक हो)
  4. दस्तावेज प्रमाणीकरण
विज्ञापन

एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • स्नातक स्तर के पद - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे।
  • मैट्रिक के पद - जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10वीं) स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
  • इंटरमीडिएट स्तर के पद – उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की है।
 

एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख के लिए आयु सीमा

एसएससी चयन पोस्ट लद्दाख भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed